Home

Tuesday, 30 August 2022

विश्विविद्यालय में जागरूकता अभियान ‘राष्ट्र प्रथम’ कार्यक्रम आयोजित

 दिनांक 31.08.2022

हिमाचल प्रदेश विश्विविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जागरूकता अभियान ‘‘राष्ट्र प्रथम’’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति, आचार्य सत प्रकाष बंसल रहे। इस कार्यक्रम में विषिष्ट अतिथि के रूप में प्रति-कुलपति आचार्य ज्योति प्रकाष रहे, मुख्य वक्ता अधिष्ठाता अभियान्त्रिकी एवं प्रौद्योगिकी आचार्य नागेष ठाकुर व विषेष अतिथि अधिष्ठाता अध्ययन आचार्य कुलभूषण चन्देल रहे। 

Thursday, 11 August 2022

हिमाचल प्रदेश विधिक संस्थान ने निकाली तिरंगा यात्रा



12/08/2022

आज़ादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर हिमाचल प्रदे
9श विश्विद्यालय विधिक अध्ययन संस्थान की एनएसएस इकाई ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय कुलपति कार्यालय से आरंभ हई और चौड़ा मैदान होते हुए विधिक अध्ययन संस्थान एवा ल़ॉज के प्रांगण में समाप्त हई।

तिरंगा यात्रा को हिमाचल प्रदेश विश्विविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने हरी झंड़ी दिखाई। इस भव्य आयोजन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति प्रो. ज्योति प्रकाश, अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. कुल भूषण चंदेल, विधिक अध्ययन संस्थान के निदेशक प्रो. शिव कुमार डोगरा,  विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता, विभागों के विभागाध्यक्ष, सभी शिक्षगण, विधिक अध्ययन संस्थान के एनएसएस वॉलेंटियर एवं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्याल मॉडल स्कूल के छात्र मौजूद रहे। 

तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अजादी का 75वां वर्ष मनाने का यह भी उद्देश्य है कि हर व्यक्ति को यह एहसास हो कि हमने इस आजादी को संजोये रखने में क्या योगदान दिया है। आजादी का अमृत महोत्व पर्व इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमें उन क्रांतिकारियों की याद दिलाता है जिन्होंने इस देश के लिए अपने जीवन को न्यौछावर कर दिया।

Thursday, 2 June 2022

साइकिल को जीवन का अंग बनाए: सुरेश कश्यप

 

 विश्व साइकिल दिवस के मौके पर युवा साइकलिस्टस् से बात करते हुए सांसद एवं हिमाचल भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बाताया कि हमे साइकिल को अपने जीवन का अंग बना लेना चाहिए। इससे न केवल हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा बल्कि हम पर्वयावरण के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। युवाओं को ऐसी मुहिम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। आजादी का अमृत महोत्सव भी हमें ऐसे कार्य करने के लिए उत्साहित करता है। सांसद कश्यप ने साइकिल रैली को रवाना करने से पहले रैली में सभी प्रतिभागी साइकलिस्टस् को संबोधित किया। सांसद सुरेश कश्यप कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शरीक हुए। 

यह रैली नेहरू युवा केंद्र संगठन, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रलायल, भारत सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय विधिक अध्ययन संस्थान के सहयोग से आयोजित की गई। विधिक अध्ययन संस्थान की एनएसएस इकाई एवं रेड रिबन कल्ब का भी रैली के आयोजन में सहयोग रहा। यह रैली विधिक अध्ययन संस्थान चौड़ा मैदान के प्रांगण से शुरू हई और आकाशवाणी, उच्च अध्यय संस्थान, समरहिल से होते हुए सांगटी तक और वहां से उस ही रूट 8 किलोमीटर की दूरी तय कर वापिस विधिक संस्थान के प्रांगण में समाप्त हुई। इस रैली में 75 ज्यादा साइकलिस्टस् ने हिस्सा लिया।