Home

Thursday, 29 September 2022

Dr. Seema Kashyap attended meeting of Bar Council, delivered lectures at NIT, ITI and Gaiety

 

Dr. Seema Kashyap, Associate Prof.(Law) attended Himachal Pradesh Bar Council Meeting on 24th July 2022 in connection with the Golden Jubliee Celebration of Bar Council Of Himachal Pradesh and to maintain a good relationship between bar council and legal institutions of Himachal Pradesh. Dr. Seema Kashyap delivered a lecture on the Empowerment of Women in Legal Framework at ITI Shimla which was attended by all the faculty members, non- teaching staff and student of the institutes on 25th July 2022.

Friday, 16 September 2022

खूब अध्ययन करें और उसे व्यवहार में लाएं : न्यायमूर्ति श्री विवेक सिंह ठाकुर


HPUILS, Shimla 17/09/2022

पंचवर्षीय विधिक अध्ययन संस्थान  शिमला में आयोजित हुआ विशेष व्याख्यान


देश के युवाओं को स्वाध्याय करना चाहिए, और अध्ययन से प्राप्त ज्ञान को व्यवहार में लाते हुए समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ कार्य करना चाहिए। यही स्वामी विवकानंद के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ये बात हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्तियों श्री विवेक सिंह ठाकुर ने शिमला में आयोजित विश्व वंधुत्व दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम के दौरान कही। स्वामी विवेकानंद की जीवन यात्रा एवं जीवन दर्शन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारत एकमात्र संस्कृति है जिसने  संपूर्ण विश्व को विश्व वंधुत्व का पाठ पाढ़ाया है और 1893 में शिकागो में आयोजित हुआ धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद का भाषण इसका मजबूत उद्हारण है। युवाओं को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति श्री विवेक सिंह ठाकुर ने भारत की संस्कृति सर्वधर्म संभाव की संस्कृति है यहां प्राणी मात्र को एक समान दृष्टि से देखा गया है। 

Tuesday, 30 August 2022

विश्विविद्यालय में जागरूकता अभियान ‘राष्ट्र प्रथम’ कार्यक्रम आयोजित

 दिनांक 31.08.2022

हिमाचल प्रदेश विश्विविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जागरूकता अभियान ‘‘राष्ट्र प्रथम’’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति, आचार्य सत प्रकाष बंसल रहे। इस कार्यक्रम में विषिष्ट अतिथि के रूप में प्रति-कुलपति आचार्य ज्योति प्रकाष रहे, मुख्य वक्ता अधिष्ठाता अभियान्त्रिकी एवं प्रौद्योगिकी आचार्य नागेष ठाकुर व विषेष अतिथि अधिष्ठाता अध्ययन आचार्य कुलभूषण चन्देल रहे। 

Thursday, 11 August 2022

हिमाचल प्रदेश विधिक संस्थान ने निकाली तिरंगा यात्रा



12/08/2022

आज़ादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर हिमाचल प्रदे
9श विश्विद्यालय विधिक अध्ययन संस्थान की एनएसएस इकाई ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय कुलपति कार्यालय से आरंभ हई और चौड़ा मैदान होते हुए विधिक अध्ययन संस्थान एवा ल़ॉज के प्रांगण में समाप्त हई।

तिरंगा यात्रा को हिमाचल प्रदेश विश्विविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने हरी झंड़ी दिखाई। इस भव्य आयोजन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति प्रो. ज्योति प्रकाश, अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. कुल भूषण चंदेल, विधिक अध्ययन संस्थान के निदेशक प्रो. शिव कुमार डोगरा,  विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता, विभागों के विभागाध्यक्ष, सभी शिक्षगण, विधिक अध्ययन संस्थान के एनएसएस वॉलेंटियर एवं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्याल मॉडल स्कूल के छात्र मौजूद रहे। 

तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अजादी का 75वां वर्ष मनाने का यह भी उद्देश्य है कि हर व्यक्ति को यह एहसास हो कि हमने इस आजादी को संजोये रखने में क्या योगदान दिया है। आजादी का अमृत महोत्व पर्व इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमें उन क्रांतिकारियों की याद दिलाता है जिन्होंने इस देश के लिए अपने जीवन को न्यौछावर कर दिया।

Thursday, 2 June 2022

साइकिल को जीवन का अंग बनाए: सुरेश कश्यप

 

 विश्व साइकिल दिवस के मौके पर युवा साइकलिस्टस् से बात करते हुए सांसद एवं हिमाचल भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बाताया कि हमे साइकिल को अपने जीवन का अंग बना लेना चाहिए। इससे न केवल हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा बल्कि हम पर्वयावरण के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। युवाओं को ऐसी मुहिम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। आजादी का अमृत महोत्सव भी हमें ऐसे कार्य करने के लिए उत्साहित करता है। सांसद कश्यप ने साइकिल रैली को रवाना करने से पहले रैली में सभी प्रतिभागी साइकलिस्टस् को संबोधित किया। सांसद सुरेश कश्यप कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शरीक हुए। 

यह रैली नेहरू युवा केंद्र संगठन, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रलायल, भारत सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय विधिक अध्ययन संस्थान के सहयोग से आयोजित की गई। विधिक अध्ययन संस्थान की एनएसएस इकाई एवं रेड रिबन कल्ब का भी रैली के आयोजन में सहयोग रहा। यह रैली विधिक अध्ययन संस्थान चौड़ा मैदान के प्रांगण से शुरू हई और आकाशवाणी, उच्च अध्यय संस्थान, समरहिल से होते हुए सांगटी तक और वहां से उस ही रूट 8 किलोमीटर की दूरी तय कर वापिस विधिक संस्थान के प्रांगण में समाप्त हुई। इस रैली में 75 ज्यादा साइकलिस्टस् ने हिस्सा लिया।